breaking 1

Visitors have accessed this post 789 times.

सिकंदराराऊ : नगर में जीएसटी के सर्वे को लेकर व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय की जीएसटी के उच्च अधिकारियों से वार्ता हुई और उन्होंने स्पष्ट कहा कि छोटे व्यापारी और ऐसे व्यापारी जिनका जीएसटी में रजिस्ट्रेशन है उनका कोई भी सर्वे नहीं किया जा रहा और न ही उन्हें अपने प्रतिष्ठान बंद करने की जरुरत है और न ही घबड़ाने की जरूरत है। हमारे विभाग का उद्देश्य केवल ऐसे बड़े व्यापारियों और प्रतिष्ठान से है जिन्होंने जीएसटी रजिस्ट्रेशन नहीं कराया अथवा रजिस्ट्रेशन करा के बावजूद रिटर्न्स नहीं भर रहे।
व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन वार्ष्णेय ने सभी व्यापारियों से आग्रह किया है कि निर्भीक होकर व्यापार करें। किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। प्रदेश में व्यापारियों की सरकार है और सभी कार्य व्यापारियों की मंशा के अनुसार ही चलेंगे और जिस किसी व्यापारी को असुविधा हो रही हो तो वह उनसे मिलकर समाधान करा सकता है।

vinay

यह भी देखें :-