Visitors have accessed this post 788 times.

हाथरस : आज भाजपा जिला कार्यालय हाथरस पर नगर पंचायत मुरसान के वर्तमान अध्यक्ष रजनीश कुशवाहा ने बड़ी संख्या में समर्थको के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर हाथरस की सदर विधायिका अंजुला सिंह माहौर, सि०राऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष और हाथरस के जिला प्रभारी चौ० देवेन्द्र सिंह की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी हाथरस के जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज केंद्र तथा राज्य में भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी सरकार से प्रभावित् होकर सभी समाज के लोग आज भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे| इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चौ० हम्वीर सिंह, मंडल प्रभारी कुशलपाल सिंह पौरुष, रामेश्वर उपाध्याय, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गिर्राज किशोर वशिष्ठ, दिलीप मित्तल, चन्द्रभान सिंह राजकुमार शर्मा, चौ० चन्द्रवीर सिंह, रामगोपाल बघेल एवं सेकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

इनपुट : बृजमोहन ठेनुआं