Visitors have accessed this post 699 times.

सिकंदराराऊ : शहर में दि ग्लोबल इण्डिया शिक्षा समिति द्वारा संचालित ग्लोबल इंस्टीटयूट पर कम्प्यूटर आई टी कोर्स का अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शहर के सीपीएस गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित की गयी। परीक्षा निरीक्षक मनोज कुमार, संस्था उपाध्यक्ष जेपी सिंह व संस्था सचिव अवनीश यादव की देख रेख में सम्पन्न हुई।
संस्था सचिव अवनीश यादव ने कहा की इस परीक्षा में पास होने वाले सभी विद्यार्थी द्वितीय सेमेस्टर का अध्ययन करेंगे व फेल विद्यार्थियों को पुनः प्रथम सेमेस्टर का अध्ययन कराया जायेगा। परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संस्था द्वारा सम्मानित किया जायेगा।
परीक्षा निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया की सभी विद्यार्थियों ने बहुत ही अच्छे अनुशासन से परीक्षा दी है। संस्था उपाध्यक्ष जेपी सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को इस परीक्षा का परिणाम 26 दिसम्बर 2022 को संस्था की वेबसाइट www.theglobalindia.in पर मिलेगा।

vinay

यह भी देखें :-