Visitors have accessed this post 833 times.
अकराबाद : क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल रुदायन गोपी में क्रिसमस का पर्व शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चे रंग बिरंगी और सांता क्लॉज की पोशाक पहनकर कार्यक्रम में शामिल हुए । कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी गुरु जी ने किया ।छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं लघु नाटिकाओं के माध्यम से सबका दिल जीत लिया। प्रबंधक श्री मुनेश चतुर्वेदी गुरु जी ने कहा कि सभी त्योहार समाज को कोई न कोई संदेश अवश्य देते हैं। प्रभु यीशु के जीवन से समाज को प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनय चतुर्वेदी, मित्रेश चतुर्वेदी, मोहित उपाध्याय, रुकमपाल सिंह, अनंत देव चतुर्वेदी, शक्तिपाल सिंह, समीर सर , जुगेंद्र सिंह, अनिल यादव, प्रमोद कुमार , याशिका चतुर्वेदी, प्रगति उपाध्याय, मानसी पाठक, गुरुदत्त शर्मा, विवेचना, हिमांशी, नेहा , सोनी , नेहा कौशिक , करिश्मा, सुरभि उपाध्याय, आदि मौजूद रहे।
![]()
यह भी देखें :-









