Visitors have accessed this post 969 times.
सिकंदराराऊ : नगर उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद श्याम मूर्ति वार्ष्णेय के आवास पर एक बैठक संपन्न हुई जिसमें परावर्तन के अग्रदूत स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष में होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा की गई। इस अवसर पर सर्वसम्मति से तय किया गया कि दिनांक 30 दिसंबर 2022 दिन शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे से सुंदरकांड का आयोजन मंडी गांधी गंज स्थित मंदिर पर होगा I
बैठक में विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष बबलू सिसोदिया, नगर उपाध्यक्ष किशोर कुमार, श्याम मूर्ति, नगर मंत्री भानु प्रताप सक्सेना, प्रचार प्रमुख पवन वार्ष्णेय,धर्माचार दीपक सक्सेना ,अभिषेक वार्ष्णेय सभासद, नगर कार्यवाह निशांत पाराशर, अमन हिंदूवादी, पारस गुप्ता, प्रिंस महाजन, लालू सक्सेना आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।
![]()
यह भी देखें :-









