Visitors have accessed this post 596 times.
हाथरस । भारतीय नवसंवत्सर चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन शहर में आगामी 22 मार्च को निकलने वाली विप्रकुल शिरोमणि भगवान परशुराम जी की विशाल व ऐतिहासिक 45 वीं शोभायात्रा तथा श्री ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पद पर चुने गए वरिष्ठ समाजसेवी उमेश शर्मा गारमेंट वालो का आज मैंडू गेट स्थित कार्यालय पर विप्र बंधुओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। वहीं शोभायात्रा को भव्यता से ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियों पर चर्चा की तथा इस मौके पर भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना की गई।। ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुराम जी की 45 वीं विशाल ऐतिहासिक शोभायात्रा को भव्यता से निकालने के लिए ब्राह्मण समाज द्वारा आज शहर के मैंडु गेट पुलिस चौकी स्थित कार्यालय पर विप्र युवा बंधुओं द्वारा फूलमालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया। भगवान परशुराम जी का माल्यार्पण कर स्वागत व पूजा-अर्चना कर विप्र युवा बंधुओं द्वारा आरती उतारी गई और भगवान परशुराम के जय घोष भी लगाए गए।। विप्र बंधुओं द्वारा आयोजित स्वागत समारोह बैठक में विप्र बंधुओं द्वारा ब्राह्मण समाज की मजबूती व एकजुटता पर चर्चा करते हुए कहा कि हम भले ही किसी भी दल में हो लेकिन समाज के लिए हम सभी को एक होकर एक मंच पर एकजुटता के साथ आना चाहिए और समाज के लोगों की मदद के लिए भी सभी को मिलकर सहयोग करना चाहिए। स्वागत करने वाले युवा रजत गौतम, रामू पंडित, रॉकी पंडित, शिवम पंडित, कमांडो पंडित, आशू पंडित, अभय गौतम, विशाल गौतम,दिनेश खंडेलवाल, चोटी पुरोहित, अरुण पंडित, गोविंद पंडित, निशांत गोयल के साथ अन्य साथियों ने जोरदार स्वागत किया गया।









