Visitors have accessed this post 1627 times.

सादाबाद : स्थित संत फ्रांसिस स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया गया। जहां विद्यालय के प्रधानाचार्य ( फादर जोसेफ रॉड्रिक्स ) विद्यालय की संचालिका ( सिस्टर फ्लोरा जूलियन ) विद्यालय में कार्यरत अन्य सभी सिस्टर्स, शिक्षक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय में गणतंत्र दिवस की शुरुआत विद्यार्थियों सहित प्रधानाचार्य जी ने ध्वजारोहण कर प्रार्थना से की। विद्यार्थियों द्वारा कई भाषण तथा आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उसके पश्चात विद्यालय से रैली का आयोजन किया गया । जिसमें सभी बच्चे तिरंगा हाथ में लिए गणतंत्र दिवस का आनंद ले रहे थे। जिसके माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा देश प्रेम तथा जीवन में देश की महत्वता को दर्शाया गया। अंत में बच्चों को चॉकलेट तथा मिठाइयां देकर इस दिन को और खास बनाया गया |