Visitors have accessed this post 839 times.
सिकंदराराऊ : टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सत्र 2019-2020 के Rank holder अपनी-अपनी कक्षा में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्या डा० श्रीमती रंजना कुमार एवं प्रबंधक किशनवीर सिंह ने पुरस्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया एवं इस सत्र में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे- मेहंदी प्रतियोगिता, दिया मेकिंग प्रतियोगिता, गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्र/छात्राओं को शील्ड एवं विभिन्न पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया। सभी छात्र/छात्राएं पुरस्कार प्राप्त कर प्रफुल्लित हो उठे।
कार्यक्रम संचालन में श्रीमती ममता सिंह, श्रीमती संध्या जादौन, कुमारी भक्ति शर्मा, कुलदीप सिंह, बृजेश शर्मा सहित समस्त स्टाफ की भागीदारी सराहनीय रही।

यह भी देखें :-









