Visitors have accessed this post 798 times.

सिकंदराराऊ : क्षेत्र के गांव वाजीदपुर में निर्माणाधीन सड़क को इंटरलॉकिंग के बजाय सीसी बनाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।
बता दें कि गांव वाजीदपुर में सड़क का निर्माण चल रहा है । आधी सड़क का सीसी निर्माण कराया गया है और आधी सड़क को इंटरलॉकिंग कराया जा रहा है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है ग्रामीणों का कहना है कि पूरी सड़क का सीसी निर्माण कराया जाए। इंटरलॉकिंग के कार्य को ग्रामीणों ने रुकवा दिया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान भगवती प्रसाद, जयप्रकाश राजपूत ,विकास गुप्ता, प्रेमपाल सन्यासी, दिनेश बघेल, रामपाल बघेल, रामपाल राजपूत, प्रेमपाल सिंह , नत्थू सिंह नेताजी आदि मौजूद थे।

vinay