Visitors have accessed this post 1090 times.
सिकंदराराऊ : 21 जून की शाम 8 बजे से एक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन ममता फार्म हाउस में हिंदी प्रोत्साहन समिति के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
हिंदी प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित शूल ने बताया कि उनके भाई स्वर्गीय ज्ञानेंद्र बाबू दीक्षित सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जलाली इंटर कॉलेज जलाली ,संपादक- प्रसून पत्रिका एवं समिति के संरक्षक मंडल के सदस्य भी रहे, उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें काव्य श्रद्धांजलि अर्पित करने की दृष्टि से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है ।
इस कवि सम्मेलन में देश के सुप्रसिद्ध गीतकार श्री रामेन्द्र मोहन त्रिपाठी आगरा , राजधानी दिल्ली के वरिष्ठ गीतकार श्री राधेश्याम बंधु , काव्यशास्त्र के पंडित पं नरेंद्र शर्मा नरेंद्र अलीगढ़ ,अभी विदेशों में धूम मचा कर आए कासगंज के गीतकार डॉ अजय अटल, इंजीनियर सत्य प्रकाश शर्मा उर्फ सोटानंद नोएडा , गया प्रसाद मौर्य रजत आगरा ,श्रीमती रचना गोस्वामी गढ़मुक्तेश्वर , राजेश चंद्र जैन एटा, श्रीमती यशोधरा यादव आगरा एवं शिवम आजाद के अलावा कुछ स्थानीय कवि भी काव्य पाठ करेंगे ।
इस कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, समाजसेवी व कवि आदि आमंत्रित किए गये हैं ।
समिति के अध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित शूल ने नगर एवं क्षेत्र के सभी काव्य प्रेमियों से आग्रह किया है कि समय से पधार कर श्रेष्ठ कवियों की श्रेष्ठ रचनाओं का रसपान करें।
INPUT – VINAY CHATURVEDI
यह भी देखें :-









