Visitors have accessed this post 408 times.
सिकंदराराऊ : शासन द्वारा प्रदान किये गये निर्देशों के अनुपालन में “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद सिकन्दराराऊ द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ नगर पालिका सभागार में बैठक एवं शपथ समारोह आहूत किया गया । साथ ही प्राथमिक विद्यालय नौरंगाबाद पूर्वी सिकन्दराराऊ में “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के अन्तर्गत अमृत कलश हेतु मिट्टी का संग्रहण एवं शिलाफलकलम की स्थापना कर शिलापटि्टका का अनावरण एवं शपथ नगर पालिका अध्यक्ष मुहम्मद मुशीर द्वारा समस्त सभासदगण, शिक्षकगण, नगर पालिका के कर्मचारीगणों की उपस्थिति में किया गया।
INPUT – VINAY CHATURVEDI
यह भी देखें :-









