Visitors have accessed this post 653 times.
आगरा : ताइक्वांडो पूमसे चैंपियनशिप का आयोजन वीबीएम ताइक्वांडो अकादमी व डिस्ट्रिक ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा कराया गया। इसमें नारायण इंटरनेशनल स्कूल के छात्र, छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है।
स्कूल के प्रेरित चौधरी, दीपेंद्र, करन, हिमांशु ने स्वर्ण पदक, गौरव छौंकर, चिराग ठैनुआ, जिया, नितिन छौंकर, यश चौधरी, यश वर्मा, आदित्य चौधरी, आदित्य भरंगर, पंछी, हिमांशी ने सिल्वर पदक जीता। अवनि, मुकुल, मनोज जुरैल, प्रवीन, कृष्णा चौधरी, अनिकेत, अरुन सारस्वत, मानवी ने कांस्य पदक जीता। स्कूल में लौटने पर स्टॉफ द्वारा बच्चों का स्वागत किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. नीतू सिंह व स्टॉफ ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनायें दी। स्कूल निदेशक प्रोफेसर हरीश चौधरी ने कहा कि खिलाड़ियों को राज्य, जिला प्रतियोगिता में पांच स्वर्ण पदक और 8 सिल्वर मिलना स्कूल और क्षेत्र के लिये गर्व की बात है।


INPUT – RANJEET KUMAR
यह भी देखें :-









