Visitors have accessed this post 1526 times.
सिकंदराराऊ ; दि बार एसोसिएशन सिकंदराराऊ के वार्षिक चुनाव में बुधवार को विभिन्न पदों हेतु नामांकन प्रत्याशियों द्वारा चुनाव अधिकारी मुरारी लाल शर्मा एवं सह चुनाव अधिकारी इफराक अली वेग व राजकुमार सिंह के समक्ष प्रस्तुत किया। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु रनवीर सिंह एडवोकेट एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु बृजेश कुमार यादव एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु सलीम कुरैशी एवं वरिष्ठ कोषाध्यक्ष पद हेतु जितेंद्र जाटव एवं सह कोषाध्यक्ष पद हेतु विजय उपाध्याय ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया । नामांकन करने की अवधि दिनांक 29 नवम्बर से दिनांक 1 दिसम्बर तक नियत की गई है। नामांकन का कार्य सुबह 10:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगा। एक दिसम्बर के बाद कोई भी नामांकन स्वीकार नहीं किया जाएगा ।
INPUT – VINAY CHATUREVDI
यह भी देखें:-









