Visitors have accessed this post 553 times.
सिकंदराराऊ : परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बीआरसी पर हुआ जिसमें रंगोली प्रतियोगिता, सुलेख प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता, छूकर पहचानो प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता एवं कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी वेद सिंह चौहान एवं खंड शिक्षा अधिकारी उदित कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विजेता छात्र -छात्राओं को पुरुष्कार प्रदान किए गए।
बीआरसी पर आयोजित दिव्यांग बच्चों की इस प्रतियोगिता में 55 परिषदीय विद्यालयों के छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रंगोली, सुलेख, कला, छूकर पहचानो, गायन एवम कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवम तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरुष्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विजयवीर सिंह अध्यक्ष, कृष्णकांत कौशिक महामंत्री, दिलीप कुमार समेकित शिक्षा, विनोद कुमार, मुनेश कुमार, संदीप तिवारी, अशोक गुप्ता, महेश कुमार, दुष्यंत कुमार, आमिर प्रमुख रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रवीन सोमानी ने किया।

INPUT – VINAY CHATURVEDI
यह भी देखें:-









