Visitors have accessed this post 648 times.

सिकंदराराऊ : नगर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा जगह-जगह पर 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के संदर्भ में स्लोगन लिखे गए। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा समाज को यह संदेश दिया गया कि आने वाली 22 जनवरी 2024 को एक प्रकार के उत्सव के रूप में मनाएं। जिस प्रकार भगवान श्री राम के वापस आने पर अयोध्या वासियों ने मनाया होगा बल्कि उससे और भी अधिक सुंदर और भव्य तरीके से इस कार्यक्रम को मनाएं क्योंकि यह शुभ अवसर एक बहुत लंबे समय बाद आया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद नगर मंत्री भानु प्रताप सक्सेना, विश्व हिंदू परिषद नगर उपाध्यक्ष नीरू यादव, बजरंग दल नगर सहसंयोजक उदय प्रताप सिंह, सौरभ जादौन, केशव माहेश्वरी, अभिषेक चौहान, रीतेश पुंडीर, मयंक जादौन, देव वार्ष्णेय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें:-