Visitors have accessed this post 438 times.

सिकंदराराऊ : राज आयुर्वैदिक परिसर कचौरा में स्थित मंदिर में झाड़ू पोंछा लगाकर प्रमुख उद्योगपति देवेंद्र सिंह राघव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।
इस अवसर पर देवेंद्र राघव ने कहा कि भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कही गई बातों को ध्यान से सुना जाता है। यह बड़े ही गौरव का विषय है।
इस अवसर पर धर्मेंद्र राघव, सोनू चौहान जिला पंचायत सदस्य, सुरेंद्र सिंह चौहान ,संतोष परमार ,डॉ अनिल माहेश्वरी, विपिन गुप्ता , अनुज वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें:-

https://youtu.be/O_cNsedXKhM