Visitors have accessed this post 86 times.

हाथरस : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथरस आगमन की पूर्व संध्या पर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने तैयारियों का लिया जायजा

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कल प्रबुद्ध सम्मलेन में भाग लेने हेतु हाथरस आगमन को लेकर प्रशासन से लेकर भाजपा कार्यकर्ता तक पुरे जोश करोष के साथ जुटे हुए हैं
कल भाजपा द्वारा आयोजित होने वाले प्रबुद्ध सम्मलेन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे प्रबुद्ध सम्मलेन आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित होगा साथ ही हेलीपेड की व्यवस्था नंदन वन में की गई हैं जिसकी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं
मुख्यमंत्री आगमन की संध्या पर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने पालिका कर्मियों के साथ अग्रवाल सेवा सदन तथा नंदन वन पहुंच कर व्यवस्था को देखा तथा सम्बंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष के साथ लोकसभा विस्तारक तुषार गौड़, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, योगेश भरद्वाज, अनिल शर्मा, नवीन शर्मा, देवेश गौतम आदि लोग उपस्थित रहे |