Visitors have accessed this post 1467 times.
पुरदिलनगर : भाजपा का एक मण्डल कार्यकर्ता परिचय बैठक बिजली घर स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में मण्डल अध्यक्ष सचिन दीक्षित की अध्यक्षता में हुई ।
इस परिचय बैठक में लोकसभा प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि का मण्डल अध्यक्ष सचिन दीक्षित ने पटका एव प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया उसके बाद भाजपा प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि का कार्यकर्ताओ से परिचय संवाद हुआ इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत सम्मान किया ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, सुरेश चन्द्र आर्य, लोकसभा विस्तारक तुषार गॉड, विधानसभा प्रभारी रामकिशन पाठक, विधानसभा विस्तारक जय जय नारायण, सुनील गुप्ता, संतोष पथौर, बंटी आर्य, राजवीर कुशवाह, शशी कांत भारद्वाज, हरीश गोयल, प्रवेश परमार, अरविंद भारद्वाज, उपेन्द्र सिसौदिया, संजय दुबे, चोब सिंह वर्मा, विजय शर्मा, कृष्ण कांत शर्मा, संजय लोधी, दुर्गेश लोधी, सुरेश चौहान, मोहन सिंह, सोनू व्याणी, वरुण राठी, चंद्रभान कुशवाह, केपी परमार अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे । 
इनपुट : पुष्प कांत शर्मा









