Visitors have accessed this post 980 times.

सिकंदराराऊ । युवा व्यापारी नेता रितिक गुप्ता के पिता एवं सिकंदराराऊ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता के भाई सत्य प्रकाश गुप्ता का रविवार को दिल्ली के अस्पताल में बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर से नगर में शोक लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में शुभचिंतक एवं व्यापारी उनके आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने के लिए जमा हुए। दिल्ली से उनका शव घर पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। स्वर्गीय सत्य प्रकाश गुप्ता धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्तित्व के धनी थे जो धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ कर भागीदारी करते थे। ईदगाह रोड स्थित शमशान पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

शोक संवेदना प्रकट करने वालों में विशाल वार्ष्णेय, पारस गुप्ता , जयपाल सिंह चौहान ,गीतकार डॉ विष्णु सक्सेना , कृष्ण कुमार राघव, पंकज गुप्ता, अंकुश उपाध्याय, विभोर माहेश्वरी, दीपक गुप्ता, इंद्रदेव पालीवाल, विकास गुप्ता, अभितेश वार्ष्णेय, नीरज वैश्य, निखिलवर्ती पाठक, अमर बाबू, उत्कर्ष पाठक आदि मौजूद रहे।

इनपुट : विनय चतुर्वेदी