Visitors have accessed this post 892 times.
सिकंदराराऊ : अंतराष्ट्रीय काव्य प्रेमी मंच तंजानिया द्वारा विश्व रिकार्ड में शामिल भारत को जाने नामक पुस्तक का लोकार्पण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया गया जिसमें संस्था द्वारा कवि एवं साहित्यकार देवेश सिसोदिया को भारत कीर्ति अलंकरण की उपाधि से सम्मानित किया गया । उक्त सम्मान श्रेष्ठ लेखन और सहभागिता के लिए पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा व वरिष्ठ आर एस एस नेता इंद्रेश कुमार सहित संस्था की अध्यक्षा श्रीमती ममता सैनी के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया। जिसमें देश के कोने कोने से श्रेष्ठ कवि एवं साहित्य कार उपस्थित हुए।
इस उपलब्धि के लिए नगर के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है जिनमें जयपाल सिंह चौहान, जितेंद्र पुंढीर, वीरेंद्र सिंह चौहान, जितेंद्र चौहान, यतेंद्र पुंढीर , रानू पुंढीर , अजय पुंढीर, विजय सिंह मुख्य रूप से शामिल हैं।
INPUT – VINAY CHATURVEDI
यह भी देखें:-









