Visitors have accessed this post 850 times.

सिकंदराराऊ : टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में समर कैंप का समापन हुआ। समापन समारोह का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा , मुकुल गुप्ता मण्डल अध्यक्ष , भानुप्रकाश शर्मा, निर्मलदास बाल्मीकि,प्रबंधक किशनवीर सिंह व प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना कुमार के द्वारा माँ सरस्वती की अर्चना करके किया गया। जिसमें भाग लेने वाले सभी छात्र छात्राओं ने योगाभ्यास, नृत्य आदि कर सभी दर्शकों का मन मोहा। छोटे-छोटे छात्र छात्राओं ने कुशल अध्यापक अध्यापिकाओं के नेतृत्व में एग्जिवेशन लगाकर वेस्ट मेटेरियल से उपयोगी वस्तुयें बनाकर अपने सभी अभिभाकों को दिखाया l
विधायक , प्रधानाचार्या व प्रबंधक के द्वारा समरकैंप में भाग लेने सभी छात्र छात्राओं को प्रमाण -पत्र देकर सम्मानित किया। प्रबंधक व प्रधानाचार्या के द्वारा विधायक और उनके साथ आये सभी आगन्तुकों को फूल माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस समारोह में आये सभी अभिभावक व छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम का पूर्ण आनंद लिया ।
इस अवसर पर संध्या जादौन, सुमन प्रकाश, शोभा शर्मा, ब्रजेश शर्मा, सगुफा अली, रुक्कया, मंजुल माहेश्वरी, कविता माहेश्वरी, अश्वनी वार्ष्णेय, संजय यादव, सतीश चंद्र, प्रकाश वार्ष्णेय, मांतिशा, कल्पना, मनीषा गोला, कविता पुंढीर , रजनीश यादव, ममता सिंह, हुमा सिद्दीकी, सुधीर चौहान एवं समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

 

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें:-