Visitors have accessed this post 704 times.
पुरदिल नगर : कस्बे में श्री बालाजी मंदिर पर श्री खाटू श्याम जी के विग्रह का प्राण प्रतिष्ठा का समारोह हो रहा है जिसमें बीस जून को विग्रह की हवन पूजा की गयी तथा इक्कीस जून को नगर भ्रमण कराया गया जहां पर श्री विग्रह ट्रैक्टर में रखे हुए थे तथा उनके पीछे लोग खाटू नरेश की जय ,हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा के जयकारे के साथ साथ बाबा के भजन गाकर झूम रहे थे
यात्रा बालाजी मंदिर से गली मुहल्ले से गुजर कर अपने विश्राम स्थल पर पहुँची जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर बाबा का स्वागत किया तथा लोंगो ने जगह जगह मीठे शर्बत एवं ठन्डा जल वितरण किया
यात्रा के समय पूरा माहौल भक्ती मय हो गया था ।
इनपुट : पुष्प कान्त शर्मा









