Visitors have accessed this post 640 times.
सिकंदराराऊ : बुधवार को जी.टी. रोड, स्थित प्रबुद्ध भारती बाल विहार विद्यालय के प्रांगण में हरियाली तीज का कार्यक्रम हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अवनीश गौतम ने छात्र – छात्राओं को हरियाली तीज को मानने का महत्व बताया।
विद्यालय में हरियाली तीज के उपलक्ष पर विद्यालय के प्रबंधक प्रबुद्ध शैलानी द्वारा मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित करायी गई। जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। अनेक बच्चों में से मान्या, अलशिफा, सुहाना, इकरा, अलाशिका, प्रतिक्षा, गार्गी, सोनाक्षी, फातिमा आदि बच्चों ने अव्वल स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता समापन होने के पश्चात प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को विद्यालय की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला शैलानी द्वारा पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित श्री आयुष शैलानी, सिद्धार्थ शैलानी, सुमन शैलानी, विनीता शैलानी, हर्षवर्धन, अर्चना, अंजली, सना, उमरा, शालिनी, कृष्णा, तुलसी, आयशा, सानिया, नदीम आदि उपस्थित रहे।
INPUT – VINAY CHATURVEDI
यह भी देखें :-









