Visitors have accessed this post 377 times.

सिकंदराराऊ : जीटी रोड स्थित झम्मनलाल स्मृति इंटर कॉलेज में हरियाली तीज के अवसर पर मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के बालिकाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता के उपरांत कंट्रोलर श्रीमती शीतल पवन ने प्रतियोगिता में सम्मिलित प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने बच्चों को पुरस्कार प्रदान किये। उन्होंने कहा कि समय समय पर ऐसे कार्यक्रम होने से मानसिक विकास होता है।
इस मौके पर प्रधानाचार्य संजीव कुमार गौतम, निखिल पवन व ज्योति गौतम, मोहित, आकांक्षा, खुशबू, विशाल आदि मौजूद रहे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें :-