Visitors have accessed this post 1308 times.
सिकंदराराऊ : पूर्व में हुई वर्षा तथा आस-पास के क्षेत्रों से आ रहे पानी के कारण कस्बा सिकंदराराऊ में हो रहे जलभराव के दृष्टिगत जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के साथ भ्रमण कर यथास्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जल निकासी के उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने हैदर नगर रजवाहा, सिकंदराराऊ रजवाहा, तहसील एवं ब्लॉक परिसर, पंत चौराहा तथा अन्य प्रमुख स्थलों का मौका मुआयना किया। उन्होंने उप जिलाधिकारी , अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सिकंदराराऊ, अधिशासी अभियंता सिंचाई से जलभराव के संबंध में विस्तार से जानकारी की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जल निकासी में यदि कहीं पर बाधा उत्पन्न हो रही हो तो तत्काल समाधान कराना सुनिश्चित करें। जल निकासी तेजी से हो इसके लिए अधिक संख्या में पम्पिंग सेट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहकर निगरानी रखने और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, उप जिलाधिकारी , क्षेत्राधिकारी पुलिस, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, अधिशासी अभियंता सिंचाई, सहायक अभियंता सिंचाई, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आदि उपस्थित रहे।
INPUT – VINAY CHATURVEDI
यह भी देखें:-









