Visitors have accessed this post 854 times.

सिकंदराराऊ । न्याय पंचायत अगसौली पर प्रमोशन ऑफ़ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इनसीटू मैनेजमेंट ऑफ़ क्रॉप रेसिड्यू योजना अंतर्गत कृषकों को जागरुक कर उन्हें धान की पराली या अन्य फसल जलाने से होने वाले दुष्परिणामों एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। बायोडिकंपोजर प्रयोग रासायनिक खादों पर निर्भरता कम करने ,पराली को एकत्र कर गौशालाओं पर पहुंचाएं। फसल अवशेष इन सीटू प्रबंधन में उपयोगी यंत्रों एवं मशीनों को प्रोत्साहन देने हेतु विभिन्न कृषि यंत्र उपकरण पर कृषि विभाग द्वारा 50% तक अनुदान अनुमन्य है ।

गोष्ठी में ग्राम प्रधान राजपाल सिंह, अशोक कुमार, भुवनेश कुमार सहायक तकनीकी प्रबंधक आत्मा उपस्थित रहे।

इनपुट : विनय चतुर्वेदी