Visitors have accessed this post 619 times.
हसायन के किला खेड़ा स्थित श्री हनुमान इंटर कॉलेज में आज वाल्मीकि जयंती मनाई गई । जिसमें कॉलेज के शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं द्वारा वाल्मीकि जी के छवि चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए, तथा प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों द्वारा बच्चों को वाल्मीकि जी के जीवन चरित्र के बारे में विस्तार से बताया गया ।
इस मौके पर प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के साथ संपूर्ण स्टाफ तथा सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।
इनपुट : यतेंद्र प्रताप









