Visitors have accessed this post 658 times.

सिकंदराराऊ : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा गाँव कुठिला एवं काशिमपुर में डॉ मीनू के नेतृत्व में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया । इस अवसर पर कुठिला में 57 तथा काशीमपुर 39 मरीज देखे गए। कुठिला में आयोजित स्वास्थ्य केंद्र में 57 मरीजों में से 9 मरीजों की मलेरिया स्लाइड तथा 9 मरीजों की डेंगू किट से जांच की गई। जांच के दौरान कोई भी मरीज मलेरिया तथा डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला वहीं दूसरी ओर गाँव काशीपुर में 39 मरीज देखे गए, जिनमें से 7 मरीजों की मलेरिया स्लाइड तथा 7 मरीजों की डेंगू तथा 7 मरीजों की मलेरिया किट से जांच की गई। इस दौरान कोई भी मरीज मलेरिया तथा डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला।

INPUT – PUSHPKANT SHARMA

यह भी देखें :