breaking 1

Visitors have accessed this post 366 times.

सिकंदराराऊ : रेलवे क्वार्टर निवासी एक रेल कर्मचारी के 4 वर्षीय पुत्र की कूलर से करंट लगने के कारण मौत हो गई । रेलवे रोड स्थित रेलवे क्वार्टर निवासी रेलवे कर्मचारी रामराज सिंह का चार वर्षीय पुत्र एलिश शनिवार की शाम चार बजे घर पर खेल रहा था। खेल-खेल में बालक का हाथ कूलर पर लग गया। कूलर में करंट आने के कारण बालक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। बालक को इस अवस्था में देख उस की मां की चीख निकल गई । मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई । बालक को निजी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें :