Visitors have accessed this post 532 times.

भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से करवन नदी की सफाई और कई स्थानों पर पुल निर्माण की मांग की है। किसानों ने ज्ञापन सौंपते हुए अपनी प्रमुख समस्याओं को सामने रखा। किसानों का कहना है कि भूमि का असमान वितरण सबसे बड़ी चुनौती है, जहां 85% किसान छोटे और सीमांत हैं जबकि केवल 1% किसानों के पास 20% जमीन है। दूसरा संकट है कर्ज का बोझ, जिसकी वजह से कई किसान आत्महत्या तक कर लेते हैं। इसके अलावा सिंचाई की कमी, फसलों का सही मूल्य न मिलना और भंडारण-परिवहन की समस्या किसानों को और परेशान कर रही है।
इन समस्याओं का हल किसान क्रेडिट कार्ड से सस्ता लोन, स्थायी सिंचाई साधनों का विकास, मंडी प्रणाली में सुधार और आधुनिक भंडारण-परिवहन सुविधाओं से संभव है। किसानों का कहना है कि अगर प्रशासन और सरकार मिलकर ठोस कदम उठाए तो कृषि क्षेत्र मजबूत हो सकता है।

INPUT – RANJEET KUMAR