Visitors have accessed this post 442 times.
सिकंदराराऊ के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में राधाअष्टमी व येलो डे पर कार्यक्रम हुये। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार शर्मा व प्रबंधक किशनवीर सिंह ने माँ सरस्वती को दीप प्रज्वलित कर किया। छोटे छोटे बच्चों ने बहुत ही सराहनीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये राधाकृष्ण जी की झांकियां प्रस्तुत कीं। सांस्कृतिक नृत्य किया एवं येलो डे पर सभी बच्चे पीले वस्त्र पहनकर आये तथा एक्टिविटी की। सभी प्रोग्राम मनमोहक व प्रशंसनीय रहे।
प्रधानाचर्या रंजना कुमार ने सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा की और आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर संध्या जादोंन ,सुमन प्रकाश , बृजेश शर्मा, सगुफा अली , दिव्या माहेश्वरी, हुमा सिद्दीकी, सुषमा यादव संजय यादव ,मंजुल माहेश्वरी, ममता सिंह ,अश्वनी वार्ष्णेय,प्रकाश वार्ष्णेय ,मनीषा ,कविता,रजनीश, अजीम अहद आदि उपस्थित रहे।
INPUT – VINAY CHATURVEDI










