Visitors have accessed this post 576 times.
हाथरस : शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर हाथरस के रावत कॉलोनी, जय मां नगरकोट कांगड़ा देवी मंदिर प्रांगण में प्रमुख समाजसेवी एवं भाजपा मंडल संयोजक (आईटी) पं. अजय रावत ने परिवार सहित महायज्ञ हवन एवं कन्या पूजन का आयोजन किया।महायज्ञ का आयोजन पंडित प्रवीण शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर पं. अजय रावत ने कहा कि माँ दुर्गा के अष्टम स्वरूप, जगत की रक्षा और कल्याण की प्रतीक माँ महागौरी की उपासना से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं और अलौकिक सिद्धियों की प्राप्ति होती है।अष्टमी पर माँ महागौरी का पूजन कर संपूर्ण सृष्टि के सुख, शांति और कल्याण की कामना की गई। वहीं नवमी तिथि पर पं. अजय रावत ने परिवार सहित मां सिद्धिदात्री का पूजन-अर्चन कर कन्याओं को पूरी, सब्जी, खीर एवं चना-हलवा खिलाकर पैर छूकर आशीर्वाद लिया और भेट देकर विदा किया।इस धार्मिक अनुष्ठान में वंदना रावत, आयुष रावत (एड.), स्नेहा रावत, राधिका, कृष्णा, साक्षी, सुरेश शर्मा, दीक्षा रावत सहित बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।

INPUT – BEAURO REPORT











