Visitors have accessed this post 934 times.
हाथरस : 12 अक्टूबर 2025। सामाजिक सरोकारों को समर्पित संस्था “नेकी की दुकान (VWS)” द्वारा स्वर्गीय श्री अजय सिंघल जी की पुण्य स्मृति में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शरद माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष भाजपा, हाथरस ने भारत माता के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर किया।इस अवसर पर संस्था के संस्थापक दीपक शर्मा, जिलाध्यक्ष मुकेश जैन, सचिव नरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य – महेंद्र लांबा, हरिराम वार्ष्णेय, शुभम गर्ग, मनीष चांदगौठिया, अभिमन्यु भारद्वाज, शालिनी भारद्वाज, इंदु सिंघल, अनीता शर्मा, अनुपम शर्मा, नमिता गोयल, शिप्रा पोद्दार, रेनू पचौरी, राधा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और मानवता के मूल्यों को बढ़ावा देना था। “नेकी की दुकान” संस्था निरंतर ऐसे कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक उत्थान के लिए कार्यरत है।
INPUT – BEAURO REPORT











