
Visitors have accessed this post 523 times.
हाथरस। शहर के आगरा रोड स्थित ग्राम गिजरौली में डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बतौर आमंत्रित अतिथि के रूप में शहर के प्रमुख समाजसेवी डॉ. विकास शर्मा शामिल हुए।
ग्रामीणों ने डॉ. शर्मा का फूल-मालाओं और प्रतीक चिन्ह भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
अपने संबोधन में डॉ. विकास शर्मा ने कहा कि — “हमें अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय खुद के लिए भी निकालना चाहिए। ऐसे खेल आयोजन न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामंजस्य को भी मजबूत करते हैं। तनावमुक्त जीवन के लिए यह बहुत आवश्यक है।”
इस अवसर पर विष्णु बघेल, शरद उपाध्याय, नरेश दिवाकर, देवा कश्यप, कन्हैया लाल शर्मा, दिगंबर बघेल, संजू बाबा, रजत अग्रवाल, हरपाल कुशवाहा, भारत उपाध्याय, विनोद कुशवाहा सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। 








