Visitors have accessed this post 603 times.

सिकंदराराऊ : पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना सिकन्द्राराऊ मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम द्वारा रेलवे स्टेशन कस्बा सिकन्दराराऊ के पास महिलाओ पर फब्तियां कसने वाले एक शोहदे को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में मिशन-शक्ति अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर हाथरस के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना सिकन्द्राराऊ पर गठित मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम द्वारा चैकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन कस्बा सिकन्दराराऊ के पास खडे होकर आने जाने वाली महिलाओं पर टिप्पणी व फब्तियां कसने वाले एक शोहदे अब्दुल कादिर पुत्र ताहिर निवासी मौहल्ला मटकोटा थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
एंटी रोमियो टीम में उपनिरीक्षक अतुल कुमार , उपनिरीक्षक अनुज कुमार , कांस्टेबल गौरव कुमार , कांस्टेबल खुशबु कांस्टेबल छाया थाना सिकन्दराराऊ जनपद हाथऱस शामिल थीं।

INPUT – VINAY CHATURVEDI