Visitors have accessed this post 215 times.

पुरदिलनगर : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पुरदिलनगर में सोमवार को 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 10 बजे विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और ऐतिहासिक व पौराणिक झांकियां प्रस्तुत की गईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ चौकी प्रभारी श्री अरविंद कुमार ने फीता काटकर किया। झांकियों में सरस्वती माता, भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई, अहिल्याबाई होल्कर, लव-कुश, स्वामी विवेकानंद, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉ. भीमराव अंबेडकर, राधा-कृष्ण, हनुमान वाहिनी व एकलव्य वाहिनी शामिल रहीं। घोष वादन के साथ झांकियां मुख्य बाजार, पथवारी गेट, ब्राह्मणपुरी, कटरा और जलेसरी गेट से होकर निकाली गईं। मार्ग में लोगों ने पुष्पवर्षा कर बच्चों का स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था की। इस मौके पर प्रबंध समिति के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, आचार्यगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम अनुशासित और प्रेरणादायक वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

INPUT – PUSHPAKANT SHARMA