breaking 1

Visitors have accessed this post 316 times.

सिकंदराराऊ : कृषि एवं उद्योग प्रदर्शनी अलीगढ़ के कृष्णांजलि में हिंदी प्रोत्साहन समिति का कार्यक्रम 8 फरवरी रविवार को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक होगा।
इस कार्यक्रम में मंडल भर के हिंदी विषय में अच्छे अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
वही कवियों का काव्य पाठ होगा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित शूल एवं कार्यक्रम के संयोजक समिति के अलीगढ़ जिला अध्यक्ष पवन गांधी ने बताया है कि इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उदय पुंढीर वरिष्ठ समाजसेवी दिल्ली, रविकांत आर्य वरिष्ठ समाजसेवी, अशोक जादौन राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय पंचायत परिषद, देवेंद्र राघव प्रबंध निदेशक राज आयुर्वेद कचौरा, जयपाल सिंह चौहान प्रबंधक बालाजी कॉलेज, बबलू सिसोदिया समाजसेवी एवं पुष्पेंद्र पुंढीर समाजसेवी मऊ रहेंगे।
वहीं हिंदी सेवी एवं कवि पंडित नरेंद्र शर्मा नरेंद्र , अनिल अमल लखीमपुर खीरी, डॉ इंदु अजनबी शाहजहांपुर , डॉ सुनील त्रिपाठी निराला भिंड मध्य प्रदेश , धांसू खैरवी, राणा मुनि प्रताप सिसोदिया, प्रमोद विषधर, कुमार शिव संभव आदि रहेंगे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI