Visitors have accessed this post 19 times.

हाथरस : भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहब द्वारा किए गए सामाजिक, शैक्षिक एवं राष्ट्रनिर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को याद करते हुए उनके विचारों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान मिष्ठान वितरण भी किया गया तथा सभी ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी चतुर सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव रॉय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मधुर कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार भारती, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी चतुर सिंह, डॉ. पवन छौंकर, विजय पाल सिंह, मनोज सैंगर, मोहम्मद शादाब, पुष्पेन्द्रवीर, जिला मलेरिया अधिकारी प्रदीप रावत, दुष्यंत सिंह, पूनम शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

INPUT – RAHUL SHARMA