Visitors have accessed this post 159 times.

हाथरस जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिलावटखोरी और खाद्य गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त खाद्य रणधीर सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण और नमूना संग्रह की कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत स्मार्ट बाजार, अलीगढ़ रोड, हाथरस से रिफाइंड सोयाबीन तेल, पास्ता, पारले-जी बिस्किट, खुली अरहर दाल, रुचि गोल्ड ब्रांड रिफाइंड पामोलिन ऑयल, कैच ब्रांड हल्दी पाउडर और अमूल प्रोसेस्ड चीज स्प्रेड के नमूने लिए गए। इसी क्रम में राधे स्वीट्स से मावा, खोजन पनीर डेरी (विजयगढ़ रोड) से पनीर, तथा तहसील सिकंदराराऊ के पुरदिलनगर स्थित सैनिक कैंटीन से गार्गी ब्रांड धनिया पाउडर और साबुत धनिया के नमूने जांच हेतु एकत्र किए गए। इसके अलावा A1 फ्लोर मिल से गेहूं, गांधीगंज स्थित वीरेंद्र गुप्ता की दुकान से डालडा ब्रांड वनस्पति और शिकायत के आधार पर जय स्वीट (सिकंदराराऊ) से बालूशाही का नमूना लिया गया। शहर के अन्य क्षेत्रों में भी कार्रवाई करते हुए केएम फ्लोर मिल (तरफरा रोड) से आटा, गोपाल डेरी (जलेसर रोड) से दही, पीके प्रोविजन स्टोर से लाल मिर्च पाउडर और मधुगड़ी स्थित निजाम होटल से तैयार चिकन करी का नमूना जांच के लिए लिया गया। सभी एकत्रित नमूनों को प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु भेज दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस निरीक्षण अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. विकास, पारुल सिंह, करतार सिंह, सुरेंद्र कुमार गोंड और ओमकार कुशवाहा शामिल रहे।

INPUT – RAHUL SHARMA