Visitors have accessed this post 222 times.
हाथरस। समाजवादी पार्टी के हाथरस विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रामनारायण काके ने हाथरस ब्लॉक के गांव शहजादपुर पहुंचकर आयोजित भागवत कथा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भगवान कन्हैया जी की छवि चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की तथा भगवताचार्य से आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान रामनारायण काके ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और धार्मिक आयोजनों को समाज में सकारात्मक ऊर्जा व भाईचारे का संदेश देने वाला बताया।
इस अवसर पर ठाकुर सर्वेश सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ. राधेश्याम रजक, विधानसभा अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सेंगर, विधानसभा उपाध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह, मनीष दिवाकर, श्यामवीर सिंह, रामवीर सिंह, ठाकुर देवेंद्र सिंह प्रधान, श्यामवीर सिंह चौधरी, सुरेश सविता, कैप्टन बृजेश सिंह, ठाकुर एडल्ट सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।









