Visitors have accessed this post 276 times.
सासनी (हाथरस)। नगर सासनी में अंबेडकर जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विकास शर्मा (डायरेक्टर, फोकस अल्ट्रासाउंड सेंटर) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
शोभायात्रा के आयोजन में अध्यक्ष के रूप में के. एस. विद्याता एडवोकेट एवं उपाध्यक्ष/संचालक के रूप में बतन सिंह एडवोकेट (पूर्व डी.जी.सी. क्रि., हाथरस) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अजूप प्रधान (सांसद एवं पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश), प्रेम सिंह कुशवाह (जिला अध्यक्ष, भाजपा) एवं मोहर सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रभा सिंह (सदस्य जिला पंचायत), रामवीर सिंह भैया जी, पप्पू प्रकाश, रेनू सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
शोभायात्रा के दौरान बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, समानता और एकता पर विशेष जोर दिया गया।
अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।









