Visitors have accessed this post 14 times.

हाथरस। जनपद हाथरस की विधानसभा 78 क्षेत्र अंतर्गत तहसील सासनी के मोहल्ला जाटवान में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) द्वारा बूथ एवं सेक्टर गठन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों को संगठन की नीतियों एवं पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संगठन विस्तार एवं आगामी रणनीतियों को लेकर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य मंडल प्रभारी विजेंद्र सिंह विक्रम, मंडल प्रभारी सुरेंद्र गौतम, विधानसभा अध्यक्ष हाथरस महिपाल सिंह, विनोद कुमार, जिला सचिव बसपा हाथरस रिंकू कुमार, धर्मेंद्र कुमार गौतम सहित तमाम सम्मानित साथी एवं नगरवासी मौजूद रहे।
बसपा पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य कर रही है।