Visitors have accessed this post 54 times.

हाथरस : मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत महिला थाना पुलिस ने एक पारिवारिक विवाद का सफलतापूर्वक समाधान कर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। महिला थाना प्रभारी रितु कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पति-पत्नी और परिजनों की काउंसलिंग की। जानकारी के अनुसार सिकंदर तकिया, जलेश्वर अड्डा, चमाड़ गेट निवासी अफसाना पत्नी शाहरुख खान ने महिला थाना में प्रार्थना पत्र देकर पति शाहरुख खान, पुत्र नईम खान तथा ससुरालीजनों पर मारपीट, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए थे। मामले की सुनवाई के दौरान महिला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाइश दी और आपसी संवाद के जरिए विवाद सुलझाने का प्रयास किया। काउंसलिंग के दौरान पति एवं ससुरालीजनों ने भविष्य में किसी प्रकार का विवाद, मारपीट या अभद्र व्यवहार न करने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में आपसी सहमति बन गई और किसी भी पक्ष ने पुलिस कार्रवाई की मांग नहीं की। महिला थाना पुलिस ने परिवार को आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी विवाद की स्थिति में कानून का सहारा लेने की सलाह दी।

INPUT – RAHUL SHARMA