Visitors have accessed this post 146 times.

हाथरस : भारत विकास परिषद् की ‘वनिता शाखा हाथरस’ के नए सत्र 2026-27 की प्रथम बैठक दिनांक 21 जून 2026 को जैक डॉनल्ड रेस्टोरेंट, नियर गिरराज पेट्रोल पंप, अलीगढ़ रोड पर आयोजित की गई। कार्यक्रम में हाथरस सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ सभी पदाधिकारियों एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। शाखा की सभी बहनों ने मुख्य अतिथि का पटका, माला एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया।
बैठक के दौरान हाउजी, नृत्य एवं विभिन्न मनोरंजक गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह और उल्लास से भरपूर रहा।
इस अवसर पर प्रांतीय मार्गदर्शक एकता अग्रवाल, प्रांतीय सह-सचिव दीप्ति वार्ष्णेय, शाखा अध्यक्ष प्रिया मित्तल, सचिव खुश्बू गौड़, कोषाध्यक्ष रचना अग्रवाल तथा महिला सहभागिता प्रमुख मधु वार्ष्णेय सहित शाखा से जुड़ी अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में कोमल मिश्रा, पूजा शर्मा, गुर्जन वार्ष्णेय, खुश्बू पाठक, गौरी, शारदा आर्य, ललिता, सीमा अग्रवाल सहित अन्य महिलाओं ने भी भाग लिया और नए सत्र की गतिविधियों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

INPUT – AMIT SHARMA