Visitors have accessed this post 48 times.
मुरसान की राजनीति में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुरसान नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता रजनीश कुशवाहा ने भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद रजनीश कुशवाहा ने पार्टी की नीतियों, विचारधारा और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर विश्वास जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल तथा पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करेंगे। रजनीश कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा आम जनता, किसानों, युवाओं और पिछड़े वर्गों के हितों की रक्षा करने वाली है। इसी सोच से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मुरसान क्षेत्र में रजनीश कुशवाहा के समाजवादी पार्टी में शामिल होने से स्थानीय राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं। उनके समर्थकों के पार्टी में आने से समाजवादी पार्टी को क्षेत्र में मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने रजनीश कुशवाहा का स्वागत करते हुए उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलने की बात कही।
INPUT – VIRENDRA SHARMA











