Visitors have accessed this post 659 times.
हाथरस : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम के पहली बार दिल्ली से लखनऊ आगमन पर यमुना एक्सप्रेस-वे के मथुरा कट पर हाथरस शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से भव्य स्वागत किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष योगेश कुमार ओके के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच फूल-मालाएं पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा और पंचशील व तिरंगा पट्टिका देकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम के साथ पहुंचे तनुज पुनिया, कर्मवीर बौद्ध, योगी जाटव, पंकज तंजानिया और योगिता वर्मा का भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। साथ ही “राजेन्द्र गौतम अब प्रभारी हैं, सत्ताधारियों पर भारी हैं” तथा “कांग्रेस-सपा का साथ चलेगा, यूपी में गठबंधन का राज चलेगा” जैसे नारों से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव विनोद सहयोगी, अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष रामनाथ सिंह, शहर कोषाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, महासचिव योगेश बाबू, जुनैद एडवोकेट, राजकुमार, दीपक चौधरी, रोहित सिंह, शैलेश यादव, हेमन्त कुशवाह, राजेश एडवोकेट, अकील अहमद, डॉ. दिनेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
INPUT – RAHUL SHARMA











