Visitors have accessed this post 20 times.

हाथरस : वन महोत्सव सप्ताह 2026 के अंतर्गत गुरुवार, 2 जुलाई को दादा श्री मेघ सिंह बघेल आदर्श पब्लिक इंटर कॉलेज, सूसामई, नगला रति (हाथरस) में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहित बघेल ने विद्यालय परिसर में हरी-भरी वाटिका का पौधारोपण कर किया। इस दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के सेक्शन प्रभारी हसायन अली हसन, सेक्शन प्रभारी सिकंदराराऊ सर्वेश कुमार, बीट प्रभारी चंद्रपाल सिंह, नीरज, अवनीश एवं विनय की विशेष उपस्थिति रही। सभी अधिकारियों ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सर्वश्री सत्येंद्र कुमार, दुर्गेश कुमार, पूरन सिंह, रामबाबू सिंह, डालचंद सिंह, ललित, अजय कुमार, महेंद्र, सुरेश, रमेश सहित विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वन महोत्सव सप्ताह के दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।

वन महोत्सव सप्ताह के तहत आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

INPUT – YATENDRA PRATAP