Visitors have accessed this post 14 times.
हाथरस : चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन द्वारा राज्य कर विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों के पदोन्नत होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने श्री आर.के. सिंह के डिप्टी कमिश्नर से जॉइंट कमिश्नर तथा श्री समीर श्रीवास्तव के असिस्टेंट कमिश्नर से डिप्टी कमिश्नर पद पर पदोन्नत होने पर उन्हें पटका पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्री आर.के. सिंह वर्ष 2022 से हाथरस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने करदाताओं की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के साथ विभाग और कर सलाहकारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एसोसिएशन ने यह भी कहा कि श्री समीर श्रीवास्तव ने अपनी कार्यकुशलता, सरल व्यवहार और प्रशासनिक दक्षता के बल पर व्यापारियों, कर सलाहकारों तथा विभागीय अधिकारियों का विश्वास जीता है। उनकी कार्यशैली सदैव सहयोगात्मक और समाधान केंद्रित रही है। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों अधिकारी अपने नए दायित्वों का भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और दक्षता के साथ निर्वहन करेंगे तथा राज्य कर विभाग, व्यापारिक समुदाय और समाज के हित में उत्कृष्ट योगदान देते रहेंगे। कार्यक्रम में हाथरस चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष सीए नितिन के. वार्ष्णेय, सचिव सीए गीतांश बिंदल, कोषाध्यक्ष सीए प्रतीक अग्रवाल, सीए लोकेश वार्ष्णेय (चेयरमैन, मथुरा ब्रांच), सीए दीपक शर्मा, सीए वरुण अग्रवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। वहीं राज्य कर विभाग की ओर से श्री प्रद्युम्न गुप्ता (डिप्टी कमिश्नर), श्री मयंक जैन (असिस्टेंट कमिश्नर), श्री हरि नाथ यादव (डिप्टी कमिश्नर), श्री आशीष यादव (सीटीओ), श्री नीरज कुमार (सीटीओ), श्री हरि मोहन शर्मा, श्री कैलाश सैनी, श्री देश दीपक निगम, श्री गौरव वर्मा तथा श्री पंकज चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने दोनों अधिकारियों को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं प्रेरणादायक कार्यकाल की कामना की। यह सम्मान समारोह विभाग और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स समुदाय के बीच बेहतर समन्वय, सहयोग और विश्वास का प्रतीक रहा। उपस्थित सदस्यों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी विभाग और कर सलाहकारों के बीच इसी प्रकार सकारात्मक संवाद और सहयोग बना रहेगा।
INPUT – AMIT SHARMA











