Visitors have accessed this post 120 times.

हाथरस : उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरिता कौशिक को महिला एवं बाल विकास सोसायटी का राष्ट्रीय सह सचिव नियुक्त किए जाने पर उनके विद्यापति नगर स्थित आवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि श्रीमती कौशिक की नियुक्ति से महिला एवं बाल कल्याण से जुड़े कार्यों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिसोदिया, जिला अध्यक्ष रनसिंह सिसोदिया, कालीचरण महाशय, शिल्पा हस्तकला प्रशिक्षण समिति की सचिव श्रीमती गोल्डी सिंह, जिला महामंत्री राजरानी, रेनू गौतम, यज्ञवती शर्मा, अंश गौतम, सीमा सिंह, प्रभा गौतम, मधु शर्मा तथा अरविंद कुमार सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

INPUT – AMIT SHARMA