Visitors have accessed this post 743 times.
हाथरस : युवा पत्रकार पवन कुमार गुप्ता के सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर गुरुवार को प्रेस क्लब ऑफ हाथरस कार्यालय में शोक सभा आयोजित की गई। रामलीला मैदान स्थित क्लब कार्यालय में पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। शोक सभा की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने की। उन्होंने कहा कि पवन कुमार गुप्ता पत्रकारिता के एक उभरते हुए युवा चेहरे थे, जिनका सरल स्वभाव, मधुर व्यवहार और अपने कार्य के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत था। उन्होंने कहा कि उनका असमय निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। सभा में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर कुमार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत पत्रकार के प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
INPUT – RAHUL SHARMA











